The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

MISC

मुलायम सिंह यादव की तबियत बिगड़ने पर उन्हें आईसीयू में किया गया शिफ्ट

Spread the love


यूपी। पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की एक बार फिर से सेहत बिगड़ गई है। मुलायम सिंह यादव कई दिनों से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती चल रहे हैं। रविवार को अचानक सेहत बिगड़ने पर उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है। डॉ. नरेश त्रेहन और डॉ. सुशीला कटारिया लगातार उनकी सेहत पर नजर रखे हुए हैं। 82 वर्षीय मुलायम सिंह यादव का पिछले कई सालों से स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है। उन्हें यूरिन इन्फेक्शन की दिक्कत है। रविवार दोपहर को अचानक में मुलायम सिंह यादव को सांस लेने में दिक्कत हुई तो उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया। जांच पड़तताल में पता चला कि उनका ऑक्सीजन लेवल कम हो गया था। साथ ही ब्लडप्रेशर भी कम हो गया था।
बतादें कि मुलायम सिंह यादव को जून में मेदांता में भर्ती कराया गया था। जुलाई में मुलायम सिंह की पत्नी का निधन हो चुका है। इसके बाद से उनकी सेहत लगातार बिगड़ती चली गई। पिछले कई दिनों से मुलायम सिंह यादव मेदांता अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में ही भर्ती थे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor