The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

तीन लोगों एक युवक को चाकू से गोदकर कर दी हत्या ,घटना का सीसीटीवी फुटेज आया सामने

Spread the love


दिल्ली। राजधानी दिल्ली में शनिवार शाम उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सुंदर नगरी इलाके में 25वर्षीय मनीष नाम के युवक की तीन लोगों ने चाकू घोंपकर हत्या कर दी. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें तीन लोग मनीष को एक गली में घेरते हुए दिखाई दे रहे हैं, वे उसे पकड़ लेते हैं और फिर चाकू से उस पर ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर देते हैं।
वीडियो में इस घटना के आसपास खड़े कुछ और लोग भी दिखाई दे रहे हैं, जो एकदम मूकदर्शक बने रहते हैं. मनीष को इसके बाद तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने इस घटना को अंजाम देने वाले तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान बिलाल, आलम और फैजान के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते मनीष को चाकू से गोदकर मार डाला। तीनों आरोपी मृतक के ही इलाके में रहते हैं। पुलिस को शनिवार शाम करीब 7.40 बजे एक पीसीआर कॉल मिली कि एक शख्स को 2-3 लोगों ने चाकू मार दिया है। इस मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आगे की जांच की जा रही है। अभी तक हत्या का कारण पुरानी दुश्मनी को माना जा रहा है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *