The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

टीआरएस के नेता ने बीच सड़क पर लोगों को मुर्गा और शराब बांटा

Spread the love


हैदराबाद। तेलंगाना के सीएम और टीआरएस प्रमुख के चंद्रशेखर राव द्वारा नई पार्टी के शुभारंभ से पहले तेलंगाना राष्ट्र समिति के नेता ने खुलेआम जनता के बीच एक अजीब काम किया, जिससे वे सुर्खियों में छा गए हैं. दरअसल, लंबे समय से लगाई जा रही अटकलों के बीच तेलंगाना राष्ट्र समिति के अध्यक्ष और तेलंगाना के सीएम केसीआर राव बुधवार को विजयदशमी के मौके पर एक राष्ट्रीय पार्टी की शुरुआत करने वाले हैं. खुशी के इस मौके पर टीआरएस नेता राजनाला श्रीहरि ने बीच सड़क पर एक टेबल और गाड़ी लगाकर लोगों के बीच खुलेआम मुर्गा दारू बांटना शुरू कर दिया।
राजनाला श्रीहरि का यह कदम लोगों के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है. टीआरएस नेता ने मंगलवार को शराब की बोतलें और 200 मुर्गे बांटे. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor