The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

पुलिस को मिली बड़ी सफलता : ट्रक चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Spread the love

रायपुर। ट्रक चोरी करने वाले महाराष्ट्र के 2आरोपी एवं 1 खरीददार सहित3 अंतर्राज्यीय आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक प्रार्थी रामजी तिवारी ने थाना नेवरा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह सारागांव में रहता है उसका तिवारी बदर्स के नाम पर ट्रांसपोर्ट कंपनी है जिनमें वह ट्रांसपोर्टिंग का कार्य करता है। दिनांक 25 सितंबर को प्रार्थी के पुत्र अभिषेक तिवारी के नाम पर पंजीकृत वाहन 14 चक्का ट्रक क्रमांक सी जी/04/एम जे/6484 जिसका चालक मोहित गायकवाड़ निवासी ग्राम मुरा का है। कोहका के धान फड 1 नंबर से धान भरकर ग्राम दोंदेकला विश्वभारती राईस मील लेकर जाने के लिए उक्त ट्रक को लेकर आया था। ग्राम कोहका धान फड में लोडिंग बंद रहने से दिन में वह गेट नंबर 01 के पास ट्रक को लाॅक कर खड़ा कर चाबी लेकर अपने घर चला गया था। मोहित सुबह ट्रक खड़ा किये स्थान पर आकर देखा तो ट्रक नहीं था। जिस पर इस बात की जानकरी प्रार्थी को होने पर प्रार्थी भी ग्राम कोहका आया सभी लोग आसपास तलाश किये लेकिन ट्रक का पता नहीं चला। तो प्रार्थी ने नेवरा में रिपोर्ट दर्ज कराया था।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *