Thursday, November 5, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

बच्चा चोरी के शक में तीन साधुओं की बेरहमी से पिटाई

Spread the love

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में साधुओं की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। भीड़ ने बच्चा चोरी के शक में 3 साधुओं को जमकर पीट दिया। जब पुलिस की टीम साधुओं को बचाने पहुंची तो भीड़ ने उन पर भी हमला कर दिया। फिलहाल पूरा मामला जांच में है, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस के मुताबिक चरोदा क्षेत्र में कहीं से तीन साधु आ रहे थे। उसी दौरान किसी ने हल्ला करना शुरू कर दिया कि ये साधु बच्चा चोरी करते हैं। इसके बाद कुछ युवकों ने उन साधुओं को पीटना शुरू कर दिया। धीरे-धीरे लोगों की भीड़ मौके पर पहुंच एकत्रित हो गई और साधुओं को जमकर पीट दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर किसी तरह तीनों साधुओं को भीड़ से छुड़ाया।बताया गया है कि जिन साधुओं की पिटाई की गई है वह राजस्थान के रहने वाले हैं। इनका नाम राजबीर सिंह, अमन सिंह और श्याम सिंह है। तीन रेलवे क्षेत्र चरोदा में काफी समय से किराए का मकान लेकर रह रहे थे। यहां वे राशन और कपड़े मांग कर अपना जीवन गुजारा कर रहे थे। टीआई का कहना है कि उन्हें इन साधुओं की कोई संदिग्ध गतिविधि अब तक नहीं मिली है। पब्लिक ने बच्चा चोरी का आरोप लगाकर इन्हें क्यों मारा, इसकी जांच की जा रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor