The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

यूट्यूबर से मिलने पंजाब से साइकिल से दिल्ली पहुंचा 13 वर्षीय लड़का

Spread the love

नईदिल्ली। पंजाब के पटियाला का एक 13 वर्षीय लड़का YouTuber से मिलने के लिए साइकिल चलाकर दिल्ली पहुंचा। लड़के के लापता होने की सूचना उसके परिवार ने दी थी, जिसके बाद पुलिस ने तलाश शुरू कर दी थी। तीन दिन बाद शुक्रवार को दिल्ली पुलिस ने उसे पीतमपुरा के एक पार्क में खोजा, जहां मल्हान का घर है और उसे पटियाला में उसके परिवार से मिला दिया। लड़के के 4 अक्तूबर को लापता होने के बाद उसके माता-पिता ने शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘मामला पटियाला में दर्ज किया गया था और यहां मौर्य एन्क्लेव थाना के अधिकारियों को लड़के के बारे में जानकारी मिली और यह भी कि यूट्यूबर पीतमपुरा में रहता है। पुलिस ने इलाके के सभी रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के व्हाट्सऐप ग्रुप पर लड़के के बारे में जानकारी प्रसारित की। अधिकारी ने बताया, ‘आखिरकार, हमें एक सीसीटीवी फुटेज मिला, जिसमें वह मल्हान के घर के पास एक साइकिल पर दिखाई दे रहा था।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *