The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

राजधानी में चोरों ने एक बार फिर सूने मकान को बनाया निशाना, आभूषण नकदी सहित 3 लाख 50 हजार की चोरी

Spread the love

”संजय चौबे”
रायपुर।
राजधानी रायपुर के डीडी नगर इलाके में एक सूने मकान का ताला तोड़कर चोरों ने सोने चांदी के गहने नकदी सहित 350000 रुपए की चोरी कर लिया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 380,457 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर निवासी नरेंद्र सिंह 36 वर्ष ने डीडी नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि 5 अक्टूबर को प्रार्थी अपने मकान में ताला लगाकर सहपरिवार गृह ग्राम थान खमरिया गया हुआ था। 7 अक्टूबर को जब वापस आया तो घर के मुख्य दरवाजा का ताला टूटा हुआ था,घर के अंदर जाकर देखने पर अलमारी को चेक किया तो अलमारी का ताला भी टूटा हुआ था तथा लॉकर में रखा हुआ 6 नग सोने का सिक्का, 2 जोड़ी सोने का कंगन, एक सोने का हार, सोने की बिंदिया, 4 जोड़ी चांदी का पायल, एक चांदी का करधन ,7 जोड़ी बिछिया तथा 50000 rupaye नकद चोरों ने घर का ताला तोड़कर चोरी कर लिया। चोरी गए सामान की कुल कीमत ₹3,50000 आंकी गई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *