The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

डीजल और मोबाइल चोरी करने वाले टीम का पुलिस ने किया भंडाफोड़,तीन आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

बिलासपुर। बिल्हा पुलिस ने स्पंज आइरन फैक्ट्री के सामने खड़े वाहनों से डीजल और मोबाइल चोरी करने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपित बलौदाबाजार जिले से आकर चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो जाते थे। बिल्हा थाना के एसपी दीपक झा ने टीम बनाकर कर 8अक्टूबी की रात स्पंज आइरन फैक्ट्री के पास पुलिस के जवानों को सादे ड्रेस में तैनात कर दिया। इस दौरान एक युवक वहां आया। उसने एक ट्रेलर के डीजल टैंक का नट खोलकर डीजल निकाल लिया। इसके बाद उसने एक ट्रेलर के चालक का मोबाइल निकाला। वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने संदेही को पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम सुरेश कुमार सोनवानी निवासी टीना खोली बिल्हा बताया। आरोपित ने बताया कि वह अपने साथियों बलौदाबाजार जिले के चितावर चौकी लवन थाना कसडोल निवासी संजय और जितेंद्र घृतलहरे के साथ चोरी करना बताया। आरोपित की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी के डीजल और मोबाइल जब्त कर लिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *