The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

अहमदाबाद में 15 अक्टूबर से ‘प्रवासी गुजराती पर्व 2022’ का होगा आगाज, शामिल होंगी बड़ी हस्तियां

Spread the love

गुजराती उद्यम और गौरव का जश्न मनाने के लिए TV9 नेटवर्क और एसोसिएशन ऑफ इंडियन अमेरिकन्स इन नॉर्थ अमेरिका (AIANA), गुजरात के अहमदाबाद में तीन दिवसीय ‘प्रवासी गुजराती पर्व- 2022’ का आगाज करने जा रहा है. तीन दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में भारत के साथ 20 से ज्यादा देशों की हस्तियां हिस्सा लेंगी. ‘प्रवासी गुजराती पर्व’ 15 अक्टूबर यानि शनिवार को अहमदाबाद में शुरू होगा. यह कार्यक्रम 17 अक्टूबर तक चलेगा.
‘प्रवासी गुजराती पर्व’ में 20 से ज्यादा देशों और भारत के 18 राज्यों के करीब 2,500 गुजराती शामिल होंगे. चार उद्देश्यों को लेकर ये ‘प्रवासी गुजराती पर्व’ मनाया जा रहा है. पहला- कनेक्ट, दूसरा- कम्युनिकेशन, तीसरा- कंट्रीब्यूट, चौथा- सेलिब्रेट.
• कनेक्ट- ‘प्रवासी गुजराती पर्व’ में कनेक्ट का उद्देश्य यह है कि व्यापार में सबसे अच्छे और प्रतिभाशाली लोगों के जुड़ने के लिए यह एक बेहतरीन नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म है.
• कम्युनिकेशन- एक छत के नीचे विभिन्न समुदायों और संगठनों के प्रभावशाली लोग, जो इस ‘प्रवासी गुजराती पर्व’ के माध्यम से आपस में संवाद करेंगे.
साथ एक-दूसरे के सझावों पर अमल करेंगे.
• कंट्रीब्यूट- गुजरात को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए अपने-अपने आइडिया बताएंगे, जिससे गुजरात विकास के पथ पर और आगे बढ़े.
• सेलिब्रेट- विभिन्न माध्यमों से गुजरात की कला और संस्कृति का जश्न मनाएं.
‘प्रवासी गुजराती पर्व’ परंपरा के साथ व्यापार, संस्कृति के साथ वाणिज्य, आध्यात्मिकता के साथ विज्ञान, कल्याण के साथ कल्याण और मनोरंजन के साथ उद्यम पर केंद्रित एक सर्वव्यापी कार्यक्रम होगा. बता दें कि गुजरातियों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कहना है कि, “कोई भी गुजराती, दुनिया के किसी भी कोने में अगर वे गुजरात की बात करता है तो उसका सिर ऊंचा होता है. गुजरात ने यही हासिल किया है.”

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor