The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

पीसीसी चीफ दीपक बेज के जन्मदिन पर कवर्धा में युवाओं ने किया रक्तदान, मनाया जश्न

Spread the love

कवर्धा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के जन्मदिवस एवं उनके सफल तीन वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर कवर्धा शहर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और युवाओं ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं तथा उनके नेतृत्व में संगठन की मजबूती और सक्रिय कार्यशैली की सराहना की। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण जिला अस्पताल में युवाओं ने रक्तदान किया गया। जहां युवक कांग्रेस के पूर्व कवर्धा शहर अध्यक्ष हेमन्त ठाकुर ने रक्तदान कर प्रदेश अध्यक्ष के जन्मदिवस को सेवा और सामाजिक सरोकार से जोड़ते हुए मनाया। उन्होंने कहा कि जन्मदिवस का सबसे अच्छा तरीका समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता करना है और रक्तदान से बढ़कर कोई मानवीय सेवा नहीं हो सकती। हेमन्त ठाकुर ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष दीपक बेज ने अपने तीन वर्ष के कार्यकाल में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सम्मान देने और युवाओं को आगे बढ़ाने का कार्य किया है। वे हमेशा पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता के सुख-दुख में खड़े रहने वाले नेता रहे हैं। उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिली है, जिसे कार्यकर्ता हमेशा याद रखेंगे। उन्होंने कहा कि दीपक बैज का सरल स्वभाव, संघर्षशील व्यक्तित्व और कार्यकर्ताओं के प्रति आत्मीयता उन्हें अन्य नेताओं से अलग पहचान दिलाती है। उनके जन्मदिवस पर रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का छोटा-सा प्रयास किया गया है। इस अवसर पर कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी, युवा कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित थे। सभी ने दीपक बैज के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सफल राजनीतिक जीवन की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिवस एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का समापन जरूरतमंदों की सेवा और संगठन को मजबूत बनाने के संकल्प के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *