The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

ब्रेकिंग :बकायादारों के खिलाफ नगर पालिका की ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी, 2 दिन में वसूले 64 लाख 10 हजार रुपए

Spread the love

”दीपक ठाकुर की रिपोर्ट”
कवर्धा
।नगर पालिका द्वारा आज भी बकायादारो से वसूली करते हुए दुकानदारों से 34 लाख 88 हजार एवं जलकर बकाया राशि 44 हजार रुपये वसूल किया गया। इसी तरह दो दिन की कार्यवाही में 62 लाख 92 हजार रुपये दुकानदारो से व 1 लाख 18 हजार रुपये जलकर राशि वसूल किया गया। राशि जमा नहीं करने वाले का दुकान सील करने की भी कार्यवाही की गई है।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी नरेश कुमार वर्मा ने बताया नगर पालिका की यह कार्यवाही अभी लगातार जारी रहेगा। बहुत से लोगो ने अपने दुकान का प्रीमियम राशि जमा नहीं किया था इसके खिलाफ अभियान चलाकर इस वसूली कार्य को पूर्ण किया जा रहा है मुख्य नगर पालिका अधिकारी नरेश कुमार वर्मा ने अपील करते हुए कहा कि बकाया एवं चालू राशि तत्काल जमा कर रसीद प्राप्त कर लेवे अन्यथा की स्थिति में नल कनेक्शन विच्छेद एवं दुकान सील बंद की कार्यवाही किया जावेगा। जिसके लिए संबंधित करदाता स्वयं जिम्मेदार होंगे। उन्होंने बताया कि बकायादारों सें वसूली की कार्यवाही अनवरत जारी रहेगा।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *