The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

बिग ब्रेकिंग :विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज सिंह मंडावी का दिल का दौरा पड़ने से निधन, शुभचिंतकों शोक की लहर

Spread the love

”नरेश भीमगज की रिपोर्ट”
कांकेर।
विधानसभा उपाध्यक्ष व भानुप्रतापपुर विधान सभा क्षेत्र के विधायक मनोज सिंह मंडावी का आज सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वे नाथिया नवागांव में रुके हुए थे कि अचानक सुबह उन्हें दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद उन्हें उपचार हेतु रायपुर ले जाया जा रहा था तभी धमतरी में उनके निधन होने की पुष्टि हुई। विदित हो कि दो दिन पहले ही उनके पुत्र अमन मंडावी का युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बनने पर स्वागत कार्यक्रम का भी भव्य आयोजन हुआ था जिसमें खुद मनोज मंडावी शामिल थे। अचानक यह खबर मिलते ही उनके शुभचिंतकों में शोक की लहर देखी जा रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor