The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

नक्सलियों ने आरक्षक के पिता की गोली मारकर कर दी हत्या

Spread the love

राजनादगांव। नवगठित जिले मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में शुक्रवार को नक्सलियों ने एक आरक्षक के पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। नक्सलियों ने आक्षक के पिता पर कुल्हाड़ी से वार भी किया है। नक्सलियों ने संबलपुर गांव से लगे जंगल में घटना को अंजाम दिया है। हत्या के बाद नक्सलियों ने पर्चे भी फेंके हैं। वारदात की सूचना के बाद शनिवार को डिस्ट्रिक रिजर्व गार्ड (DRG) की टीम ने संबलपुर जंगल से शव को बरामद किया है। नक्सली घटना के बाद इलाके में दहशत है।
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के एसपी अक्षय कुमार ने बताया कि रविंद्र साय कटेगा (55 वर्ष) की माओवादियों ने हत्या की है। शरीर पर गोली मारने के साथ धारदार हथियार से हमला के निशान हैं। नक्सलियों ने रविंद्र साय कटेगा की बाइक को भी जला दिया है। कोहका पुलिस थाना और डीआरजी की टीम आरक्षक के पिता रविंद्र साय के शव को लेकर मानपुर वापस लौटी है। मृतक का बेटा मानपुर में ही आरक्षक के पद पर तैनात है। डीआरजी और पुलिस की टीम इलाके में सर्चिंग अभियान चला रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor