The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

पत्थलगांव में पिक अप से 50 हजार नकदी और मोबाइल की दिन दहाड़े चोरी हो गई है,मामला दर्ज

Spread the love

जशपुर। पत्थलगांव में पिक अप से 50 हजार नगद और एक मोबाईल की दिन दहाड़े चोरी हो गई। घटना थोड़ी देर पहले की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक पत्थलगांव के ज्योति ऑटो के सामने बैटरी व्यवसायी के पिक अप से उस वक़्त 50 हजार नकदी और मोबाइल की चोरी हो गई। जब बैटरी व्यपारी ज्योति ऑटो में बैटरी की डिलिवरी दे रहा था। बताया जा रहा है कि पैसे गाड़ी की डिक्की में था और उसी में ड्राइवर का मोबाईल भी रखा था। ड्राइवर थोड़ी देर के लिए पिक अप छोड़कर कहीं चला गया और जब वापस आकर उसने डिक्की से मोबाईल निकालनी चाही तो देखा न तो वहां मोबाईल था न नकदी पैसे। एडिशनल एसपी प्रतिभा पांडेय ने बताया कि प्रार्थी की सूचना पर पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है। सीसीटीवी फुटेज देखा जा रहा है।इस मामले में चोरी की एफआईआर भी दर्ज की जा रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *