The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

बृजमोहन अग्रवाल ने जैन मुनि आचार्य विद्या सागर महराज से मुलाकात की

Spread the love

रायपुर। तिल्दा नेवरा में नव निर्मित जैन मंदिर के पंचकयल्याणक के अवसर पर सकल दिगम्बर जैन समाज द्वारा पांच दिवसीय मज्जिनेन्द्र पंचकल्याणक एवं गजस्थ महोत्सव का आयोजन किया गया। भाजपा के वरिष्ठ विधायक एवं पूर्व धर्मस्व मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने नवनिर्मित मंदिर में भगवान शांति नाथ और भगवान पार्श्वनाथ की पूजा अर्चना की। उन्होंने जैन धर्म के सर्वोच्च साधक जैन मुनि आचार्य गुरुवर श्री विद्या सागर जी महराज का दर्शन कर आशिर्वाद लिया। उन्होंने समाज के प्रबुद्धजनों से मुलाकात भी की और समाज के उत्थान के लिए विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।तिल्दा नेवरा में जैन मंदिर निर्माण किया गया है जिसमे भगवान शांति नाथ की अष्टधातु की प्रतिमा स्थापित की गई हैं साथ ही यहां 1008 फनों पर सवार भगवान पार्श्वनाथ भी विराजमान है। इस मंदिर का निर्माण जैसलमेर के विशेष पीले पत्थरों से किया गया है और इसमें रेत का इस्तेमाल नहीं हुआ है। मंदिर के निर्माण में 3 साल का वक्त लगा है।कार्यक्रम में पंचकल्याणक समिति अध्यक्ष मनीष जैन बिलासपूरवाले, मनीष जैन कासलीवाल रायपुरवाले, तिल्दा नेवरा जैन समाज अध्यक्ष मनोज जैन, प्रकाश जैन मोदी समेत समाज के सैकड़ों लोग शामिल हुए।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor