The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

वैज्ञानिक अधिकारी परीक्षा के मॉडल आंसर जारी

Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग के द्वारा आयोजित वैज्ञानिक अधिकारी ( जीव विज्ञान, भौतिकी, रसायन) ( गृह (पुलिस) विभाग) परीक्षा 2022 के मॉडल उत्तर जारी कर दिए गए हैं। मॉडल उत्तर आयोग की वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर उपलब्ध है।

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के परीक्षा नियत्रंक से मिली जानकारी के अनुसार वैज्ञानिक  अधिकारी के जारी मॉडल उत्तर पर जिन अभ्यर्थियों को प्रश्नों अथवा उत्तर विकल्प के संबंध में कोई आपत्ति हो तो वे ऑनलाईन माध्यम से अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। आयोग द्वारा ऑनलाईन आपत्ति स्वीकार करने की प्रारंभ तिथि 18 अक्टूबर 2022 एवं ऑनलाईन आपत्ति एवं संबंधित प्र्रपत्र व प्रमाण स्वीकार करने की अंतिम तिथि 26 अक्टूबर 2022 रखी गई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor