The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhPolitics

विधायक ने ली भाजपा सदर मंडल की बैठक

Spread the love

भारतीय जनता पार्टी सदर बाजार मंडल रायपुर की शक्तिकेंद्र प्रभारी, संयोजक, सहसंयोजक एवं बूथ अध्यक्षों की आवश्यक बैठक विधायक सुनील सोनी ने ली ।यह जानकारी सदर मंडल के अध्यक्ष संतोष कुमार सोनी
ने दी। उन्होंने बताया कि बैठक में संगठनात्मक अभियान “मेरा बूथ सबसे मजबूत” को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
विधायक सोनी ने बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर देते हुए सभी कार्यकर्ताओं को सक्रिय रूप से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रत्येक बूथ में कम से कम 25 नए सदस्य बनाने तथा सदस्यता अभियान को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।
बैठक में बूथों पर नियमित जनसंपर्क, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने एवं संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष, पार्षदगण, पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor