The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhState

डिजिटल आत्मविश्वास, सुरक्षा और सशक्तिकरण पर राष्ट्रीय सम्मेलन कल

Spread the love


रायपुर। गुरुकुल महिला महाविद्यालय द्वारा एक दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन हाइब्रिड मोड में डिजिटल आत्मविश्वास, सुरक्षा और सशक्तिकरण पर अंत:विषयक दृष्टिकोण विषय पर कल महाविद्यालय के गुरुकुल प्रेक्षागृह में प्रात: 10 बजे आयोजित किया गया हैं। कार्यक्रम वीतराग रिसर्च फाउंडेशन, रायपुर और सांदीपनी अकादमी, अछोटी, दुर्ग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जायेगा।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षाविद डॉ.ओ.पी.व्यास, निदेशक, भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, नया रायपुर, विशेष अतिथि डॉ. सोनाली गुहा साइबर फोरेंसिक और कानून विशेषज्ञ होंगे। मुख्य वक्ता एवं विषय विशेषज्ञ डॉ. निशित अग्रवाल, उप पुलिस अधीक्षक (साइबर), रेंज साइबर पुलिस स्टेशन, रायपुर, छत्तीसगढ़ एवं दुसरे सत्र में डॉ. अमित कुमार,सहायक प्राध्यापक भौतिकी शहीद राजगुरु कॉलेज ऑफ एप्लाइड साइंसेज फॉर वुमेन दिल्ली विश्वविद्यालय उपस्थित होंगे । कार्यक्रम की अध्यक्षता अजय तिवारी, अध्यक्ष शासी निकाय गुरुकुल महिला महाविद्यालय करेंगे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor