The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

बच्चों ने बड़ो से ज्यादा दिखाया उत्साह,पहले दिन पौने दो लाख के पार वैक्सीन लगे

Spread the love

रायपुर। कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए 15से 18 वर्ष तक के किशोरों को सुरक्षा का डोज देने की शुरुआत सोमवार से हो गई। छत्तीसगढ़ में टीकाकरण के इस चरण के लिए खासा उत्साह नजर आया।प्रदेश में वैक्सीन को लेकर फैले भ्रम के कारण पहले दिन स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को लगभग एक लाख टीका लगने की आस थी, लेकिन बच्चों ने बड़ो से ज्यादा उत्साह दिखाया। पहले ही दिन प्रदेश में वैक्सीन लगाने वालों की संख्या पौने दो लाख के पार हो गई। जानकारी के मुताबिक सबसे ज्यादा टीका दुर्ग और मुंगेली जिले में लगाया गया। वहीं नारायणपुर और बीजापुर में सबसे कम बच्चों को टीका लगाया गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor