The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं विमोचन समारोह 21 को

Spread the love

“संतोष सोनकर की रिपोर्ट”

राजिम। शहर के यादव धर्मशाला में 21 अक्टूबर दिन शुक्रवार को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन एवं कवि नूतन साहू द्वारा रचित काव्य संग्रह प्रेरणा के कुछ शब्द का विमोचन किया जाएगा। जिसमें अंचल के कविगण भी बड़ी संख्या में मौजूद रहेंगे। इसे लेकर शहर में काव्य प्रेमियों में उत्सुकता का माहौल है। वैसे भी राजिम को काव्य के लिए उर्वरा भूमि माना गया है। राष्ट्रीय संस्था एक प्रयास भारत के प्रदेश अध्यक्ष काशीपुरी कुंदन एवं उपाध्यक्ष नूतन साहू ने बताया कि शहर में बड़े अंतराल के बाद अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन हो रहा है जिसमें प्रमुख रुप से दिनेश देहाती बालाघाट, डॉ गिरधर शर्मा बिलासपुर, विनोद नयन गजल जबलपुर मध्य प्रदेश, बालचंद गाजीपुरी गाजीपुर उत्तरप्रदेश रामनारायण इशारा हास्य बांदा उत्तरप्रदेश हास्य व्यंग्य एवं गीत गजल से गुदगुदायेंगे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *