The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

रामकृष्ण केयर में अब हर्निया का सफल इलाज, पढ़े पूरी खबर

Spread the love

रायपुर। हर्निया एक ऐसी बीमारी है जो पुरुषों में काफी सामान्य है, 60 की उम्र हो जाने के बाद हर्निया होने की रिस्क बढ़ जाती है और यदि इस बीमारी को ज्यादा दिनों तक नजरंदाज़ कर दिया जाए तो इमरजेंसी में ऑपरेशन की नौबत आ जाती है। रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल ने हर्निया की इस समस्या से निपटने के लिए एक्सपर्ट डॉक्टर्स की एक टीम तैयार की है, जो इस समस्या का जड़ से निदान करने में पूरी तरह सक्षम है। विशेषज्ञों की इस टीम का नेतृत्व वरिष्ठ लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. संदीप दवे करते हैं जो कि मध्यभारत के सबसे विश्वसनीय और जाने-माने लैप्रोस्कोपिक सर्जन्स में से एक हैं। उनके साथ डॉ. जव्वाद नकवी, डॉ. सिद्धार्थ तामस्कर और डॉ. विक्रम शर्मा भी टीम के अन्य विशेषज्ञ सर्जन हैं। अस्पताल का ऑपरेशन थिएटर सभी अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है। यहाँ पर सभी प्रकार के हर्निया जैसे साधारण एवं जटिल हर्निया का लेप्रोस्कोपिक सर्जरी एवं ओपन सर्जरी के द्वारा सफलतापूर्वक इलाज किया जाता है। इस दौरान उन्होंने अपना पोस्टर भी लॉन्च किया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor