The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

बीपीएल राशन कार्ड धारियों को शासकीय उचित मूल्य की दुकान में ,प्रदेश उपाध्यक्ष लखन देवांगन द्वारा थैला वितरण किया गया

Spread the love

“बी एन यादव की रिपोर्ट”

कोरबा। सेवा ही समर्पण कार्यक्रम की कड़ी में बीपीएल राशनकार्डधारियों को थैला वितरण कार्यक्रम भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष,पूर्व संसदीय सचिव लखन देवाँगन द्वारा वार्ड क्रमांक 16 कोहडिया शासकीय उचित मूल्य के दुकान पर किया गया व हितग्राहियों को शासकीय उचित मूल्य की दुकानों पर मिलने वाली सुविधाओं के बारे में चर्चा किया गया इसके साथ ही साथ केंद्र सरकार की योजनाओं और PDS के संबंध में राज्य सरकार भ्रष्टाचार कर हितग्राहियों के राशन में कटौती सम्बन्धी बातों के बारे में उपभोक्ताओं का ध्यान आकृष्ट कराया गया,इस अवसर पर वार्ड पार्षद व भाजयुमो जिला महामंत्री नरेंद्र देवांगन,भाजयुमो मंडल मंत्री आशीष द्विवेदी, भाजयुमो कार्यकर्ता रवि पोर्ते , भाजयूमो कार्यकर्ता कपूर पटेल,वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता राजकुमार पटेल ,अघन पटेल ,नरेन्द्र गोश्वामी,सोनू पटेल उपस्थित रहे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor