The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से रायपुर नगर निगम के पार्षदों ने की सौजन्य मुलाकात,दीपावली की दी बधाई और शुभकामनाएं

Spread the love

रायपुर। धनतेरस के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में रायपुर नगर पालिक निगम के पार्षदों ने सौजन्य मुलाकात की और दीपावली की शुभकामनाएं और बधाई दी। इस अवसर पर संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, विधायक कुलदीप सिंह जुनेजा, रायपुर नगर निगम पालिक के महापौर एजाज ढेबर, सभापति प्रमोद दुबे एवं योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने भी उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दी और सभी के कुशलक्षेम की कामना की।
मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में पार्षदगण मनीराम साहू, वारेन साहू, प्रकाश जगत, रितेश त्रिपाठी, घनश्याम, सुंदर जोगी, अमितेश भारद्वाज, श्रीमती निशा देवेंद्र यादव, पुरुषोत्तम बेहरा सहित अन्य पार्षद मौजूद थे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *