The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

6 साल के रोहन को एक दिन का थानेदार बनाया गया,थानेदार की कुर्सी पर बैठकर रोहन ने पुलिस के काम के तौर-तरीकों को जाना

Spread the love

दुर्ग। जिले में पुलिस बाल सुरक्षा सप्ताह अभियान चला रही है। इस अभियान के तहत स्कूली बच्चों को पुलिस की कार्यप्रणाली को समझने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। बाल सुरक्षा सप्ताह अभियान के चलते स्कूली बच्चों को खुर्सीपार थाने में विजिट कराया गया। इस दौरान बच्चों को पुलिस के काम करने के तरीकों के बारे में बताया गया। 6 साल के रोहन देवांगन को एक दिन का थानेदार भी बनाया गया। थानेदार की कुर्सी पर बैठकर रोहन ने पुलिस के काम के तौर-तरीकों को जाना। एक दिन का थानेदार बनाने के लिए पुलिस ने बच्चों के नाम लिखी कई सारी चिट बनाई हुई थी। पुलिसकर्मी ने एक चिट को उठाया जिस पर रोहन देवांगन का नाम लिखा हुआ था। इस तरह से रोहन एक दिन का थानेदार बना। रोहन को थाना प्रभारी बनाकर कुर्सी पर बिठाया गया। जिले की पुलिस बाल सुरक्षा सप्ताह के तहत अलग-अलग स्कूलों में जाकर बच्चों को गुड टच-बैड टच, यातायात नियम, साइबर सुरक्षा, पाक्सो एक्ट, जेजे एक्ट, मानव तस्कारी, नशा के दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दे रही है। पुलिस अधिकारी किसी भी आपातकालीन परिस्थितियों के लिए छात्रों को नंबर भी उपलब्ध करा रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *