The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

गणेश चतुर्थी पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी मुख्यमंत्री ने

Spread the love


रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में भगवान गणेश की आराधना का यह पर्व पूरी श्रद्धा और धूमधाम से मनाया जाता है। इस दौरान बच्चे से लेकर बुजुर्गों तक सभी में आस्था और उत्साह का एक अनुपम संगम दिखाई देता है। लोगों में इसी एकता के भाव को जागृत करने के लिए बाल गंगाधर तिलक जी ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान सार्वजनिक गणेश उत्सव की शुरूआत की थी। यह उत्सव अब सामाजिक समरसता का अनूठा उदाहरण बन गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor