The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

ब्रेकिंग :भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव का फॉलो वाहन हुआ दुर्घटना का शिकार ,एक महिला की मौत पुलिस अधिकारी और हवलदार घायल

Spread the love

रायपुर /धमतरी। छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव का फॉलो वाहन हुआ दुर्घटना का शिकार हो गया है। इस हादसे में प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव बाल-बाल बच गए। धमतरी जिले के कुरूद के पास हुए इस हादसे में एक महिला की मौके पर मौत हो गई है। वहीं प्रदेश अध्यक्ष के फॉलोवाहन में सवार पुलिस अधिकारी और हवलदार घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव अपने काफिले के साथ कांकेर जिले में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। जैसे उनका काफिला धमतरी जिले के कुरूद के पास पहुंचा और उनके फॉलो वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया। राहत की बात की ये कि हादसे में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव बाल-बाल गए। जबकि फॉलो वाहन में सवार पुलिस अधिकारी और हवलदार घायल हो गए।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *