The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

तेज रफ्तार बस ने एक्टिवा सवार को मारी ठोकर,बेकसूर की मौके पर मौत

Spread the love

बिलासपुर। सिविल लाइन क्षेत्र के कुदुदंड पानी टंकी के पास रहने वाली मृतिका जानकी बाई सूर्यवंशी अपने काम से पति के साथ एक्टिवा में मुंगेली जा रही थी। जहां रास्ते में सकरी के पास सामने से यात्रियों से भरी कवर्धा से बिलासपुर आ रही तेज़ रफ़्तार बस ने अपनी चपेट में ले लिया। दरअसल स्टॉपेज पे घंटे भर रोक कर सवारी भरना और फिर टाइम कवर करने को अंधाधुंध गति से बस भागाया इसकी वज़ह से दुर्घटना का शिकार हो जान गंवाने वाले निर्दोषों को इंसाफ के नाम पर मामूली मुआवजा देकर मामला ख़तम, और फिर वही सिलसिला शुरू। जानकारी के मुताबिक यात्रीयों से भरी कवर्धा से बिलासपुर आ रही यात्री बस में भी यही मामला था। यात्री कहते रहे की इतना तेज क्यूँ चला रहे, तो ज़वाब मिला बैठना है तो बैठो वरना उतर जाओ। हमको टाइम कवर करना होता है। नतीजा वही हुआ जिसका डर था। तेज रफ्तार बस ने एक्टिवा सवार दम्पति को टक्कर मार दी जिससे हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। चालक इस दुर्घटना के बाद यात्रियों से भरी बस को छोड़कर फरार हो गया। सकरी पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *