The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

बोरी में गांजा लेकर सड़क किनारे खड़े व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार,10 किलों गांजा जब्त

Spread the love

महासमुंद।जिले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर करीब 10 किलों गांजा जब्त की है। जिसकी अनुमानित कीमत 2 लाख रुपये बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार बासना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 30 मई सोमवार को वीरनारायण सिंह चौक बसना बोरी लेकर बस का इंतजार कर रहे एक व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा।पुछताछ करने पर उसने अपना नाम कान्ताप्रसाद उम्र 32 साल पिता मनोहर कुम्भकार ग्राम छोटे करगी खुर्द कोटा जिला बिलासपुर बताया। बैग की तलाशी लेने पर उसके अंदर अलग—अलग पैकेट में बंद करीब 10 किलों गांजा बरामद हुआ जिसकी अनुमानित कीमत 2 लाख रुपये बताया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 20(ख) नारकोटिक एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने पर उसे ​जेल भेज दिया गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor