The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

यात्रीगण कृपया ध्यान दें 6 से 12 नवंबर तक ये 4 ट्रेने रहेंगी रद्द

Spread the love

रायपुर।  रेलवे ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाले चार ट्रेनों को छह नवंबर से 12 नवंबर तक रद्द  कर दिया है।
बता दें कि इस्ट कोस्ट रेलवे के संबलपुर मंडल के टीटलागढ़-सम्बलपुर सेक्शन के सीकिर-बादमल स्टेशनों के बीच दोहरीकरण कमीशनिंग के लिए प्री एनआई,एनआई का काम किया जाना है। इसके कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली चार ट्रेने छह नवंबर से 12 नवंबर तक रद्द कर दी गई है।
रायपुर रेल मंडल से मिली जानकारी के मुताबिक 7 नवंबर से 12 नवंबर तक टीटलागढ़ से चलने वाली गाड़ी संख्या 08263 टीटलागढ़-बिलासपुर पैसेंजर स्पेशल रद्द  रहेगी।
इसी तरह छह नवंबर से 11 नवंबर तक बिलासपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 08264 बिलासपुर-टीटलागढ़ पैसेंजर स्पेशल,छह नवंबर से 11 नवंबर तक टीटलागढ़ से चलने वाली गाड़ी संख्या 08277 टीटलागढ़-रायपुर पैसेंजर स्पेशल और सात नवंबर से 12 नवंबर तक रायपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 08278 रायपुर-टीटलागढ़ पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *