The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

साल का दूसरा चंद्र ग्रहण आज ,शाम 05 बजकर 20 मिनट से प्रारंभ होगा और शाम 06 बजकर 20 मिनट तक रहेगा

Spread the love

रायपुर। साल का दूसरा चंद्र ग्रहण आज लगने जा रहा है। ग्रहण का सूतक काल सुबह से ही शुरू हो जाएगा। यह इस साल का अंतिम चंद्र ग्रहण है। हिंदी पंचांग के अनुसार आज कार्तिक पूर्णिमा भी है। यह एक खग्रास चंद्र ग्रहण है। दुनिया भर के स्टारगेज़रों के बीच खासा कौतूहल देखा जा रहा है। दुनिया के कई हिस्से में लोग आज रात इस अनोखी खगोलीय घटना को देख पाएंगे। विश्व में एशिया, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी अमेरिका, उत्तरी और पूर्वी यूरोप के कुछ हिस्सों और अधिकांश दक्षिण अमेरिका के लोग इस वर्ष के पूर्ण चंद्र ग्रहण को देख सकेंगे। चंद्र ग्रहण 08 नवंबर को शाम 05 बजकर 20 मिनट से प्रारंभ होगा और शाम 06 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। चंद्र ग्रहण से 9 घंटे पहले इसका सूतक काल लग जाएगा।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *