The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

चौबेबांधा पुल से लेकर राजिम तक गड्ढा पैक शुरू

Spread the love

“संतोष सोनकर की रिपोर्ट”

राजिम। राजिम से लेकर राजिम परसवानी चौबेबांधा पुल तक 2:30 से 3 किलोमीटर तक की दूरी अत्यंत जर्जर हो गई थी। कुछ दिन पहले समाचार पत्रों में प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया गया था उसके बाद प्रशासन हरकत में आ गया और जिम्मेदार अधिकारियों का बयान उभरकर सामने आया कि बरसात समाप्त होने के बाद सड़कों को सुधारा जाएगा। इधर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने क्लियर कर दिया है कि आगामी 90 दिनों तक प्रत्येक गांव शहर के सड़क में गड्ढे हो गया है तो उसे पैक किया जाए। इसी के चलते पहले तो इस सड़क मार्ग के गड्ढे को गिट्टी डालकर भरा गया। बड़ी गिट्टी होने के कारण लोग इधर-उधर गिर रहे थे गाड़ियां स्लिप हो रही थी लेकिन आज लोगों ने राहत की सांस ली है इसमें बारीक गिट्टी तथा डामर बिछाकर उबर खबर सड़क को प्लेन कर दिया गया है। इससे आने-जाने में सुविधा जरूर हुई है। दोपहर 12:30 इस संवाददाता ने सुधार कर रहे इन गाड़ियों को देखा। बाकी टोटल बचा हुआ था शुरुआत होने से ही लोगों की खुशी को देखने को मिली। उपस्थित टाइम कीपर चंद्रहास साहू ने बताया कि इस सड़क के पैक होने के बाद सिंधौरी से लेकर चौबेबांधा एकल मार्ग को सुधारा जाएगा। वैसे जहां जहां पर गड्ढे हैं वहां पर गिट्टी व मुरूम डालकर लेवलिंग कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि चौबेबांधा सिंगल सड़क मार्ग है इस हिसाब से सड़कों पर रख रखा होना चाहिए लेकिन तेज रफ्तार रेत वाहन चलने से सड़क का टूटना आम बात हो गया है। वर्तमान में हैवी गाड़ी अभी इस सड़क मार्ग में चलती है ग्रामीणों ने ऐसे वजनी गाड़ियों को सिंगल व कमजोर सड़क पर चलने से रोकने की मांग प्रशासन से की है। यह सड़क मार्ग यह सुधार होने से छात्र-छात्राओं में खुशी आएगी। बताना जरूरी है यह दोनों सड़क मार्ग शहर से लगा हुआ है पीडब्ल्यूडी विभाग का राजिम उप संभाग कार्यालय यहां से लगभग 1 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। बावजूद इसके सड़कों की खस्ताहाल लोगों के समझ में नहीं आती, परंतु लेवलिंग के साथ ही गड्डे पर डामर बिछाने से लोगों में खुशी है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor