The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

एयर पिस्टल के साथ बदमाश ​गिरफ्तार,लोगों पर धौंस जमाने चला था

Spread the love

रायपुर । डीडी नगर इलाके में पुलिस ने पकड़ा एक 26 साल के बदमाश को पकड़ा है।युवक इलाके में लोगों को डराने उनपर धौंस जमाने के इरादे से घूम रहा था। रात के वक्त कुछ लोगों को इसने चाकू और पिस्टल दिखाकर डराया भी। पुलिस की पेट्रोलिंग टीम को इसकी खबर लगी तो दो कॉन्स्टेबल पहुंचे और इसे पकड़ लिया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार हुआ युवक इस इलाके में पहले भी छोटी-मोटी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है। युवक के पास से पुलिस को एक चाकू मिला है। जिस बंदूक से वो लोगों को डरा रहा था वो एक एयर पिस्टल है। पुलिस ने जब पूछताछ की तो आरोपी ने अपना नाम गोलु उर्फ जितेन्द्र वर्मा बताया। आरोपी को गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट का केस दर्ज किया गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor