The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

सहायक शिक्षक की वेतन विसंगति को लेकर ,विधायक धनेंद्र साहू को सौंपा मांग पत्र

Spread the love
“संतोष सोनकर की रिपोर्ट”

राजिम । छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ के प्रांतीय निर्देशानुसार संयुक्त शिक्षक संघ अभनपुर का एक प्रतिनिधिमंडल ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र सिन्हा के नेतृत्व में सहायक शिक्षक एल बी संवर्ग की वेतन विसंगति क्रमोन्नति पदोन्नति पुरानी पेंशन योजना की बहाली तथा पंचायत संवर्ग की कुल सेवा अवधि को जोड़कर शिक्षा की समस्त सुविधाएं प्रदान करने मांग पत्र दिया गया जिस पर धनेंद्र साहू पूर्व मंत्री व विधायक अभनपुर ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को उक्त माँग पर अपनी सहमति देते हुए यथाशीघ्र पूर्ण करने हेतु पत्र लिखा।इस अवसर पर संयुक्त शिक्षक संघ प्रांतीय प्रवक्ता विजय राव, प्रांतीय आई टी अमित दुबे, रायपुर संभाग प्रभारी गोपेश साहू, रायपुर कार्यकारी जिलाध्यक्ष प्रदीप साहू के साथ डायमंड सिन्हा, लोकेश्वर साहू, दीपेंद्र सिन्हा ,श्रवण देवांगन, रामनारायण साहू, कैलाश सिन्हा, योगेश निर्मलकर, दीपक ठाकुर, पवन साहू, भूपेंद्र सिन्हा पूर्णानंद साहू, गजेंन्द्र डहरजी आदि शिक्षक साथी उपस्थित थे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor