The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

भानुप्रतापपुर उप चुनाव हेतु भाजपा ने अपने प्रत्याशी के रूप में पूर्व विधायक ब्रम्हानंद नेताम पर खेला दांव

Spread the love

“नरेश भीमगज की रिपोर्ट”

कांकेर। भानुप्रतापपुर उप चुनाव को लेकर कांग्रेस जहाँ एक तरफ असमंजस की स्थिति में है कि आखिर पार्टी अपना उम्मीदवार किसको नियुक्त करें वहीं दूसरी ओर भाजपा ने अपना पत्ता खोल दिया है व भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र से 2008 में विधायक रह चुके ब्रम्हानंद नेताम को एक बार फिर अपने प्रत्याशी के रूप में मैदान पर उतारा है। विदित होकि भानुप्रतापपुर के कद्दावर नेता विधायक मनोज सिंग मंडावी के निधन के बाद इस सीट से मनोज सिंग मंडावी की पत्नी को कांग्रेस अपने प्रत्याशी के रूप में उप चुनाव के मैदान में उतारने की पूरी तैयारी कर ली थी इसी दौरान भानुप्रतापपुर विधानसभा में इसका विरोध होना शुरू हो गया जिससे कांग्रेस पार्टी असमंजस की स्थिति में है। विदित हो कि भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट कांग्रेस की परंपरागत सीट भी मानी जाती है। जिसके चलते कांग्रेस पार्टी से टिकट मांगने वालों की लंबी फेहरिस्त भी देखी जा रही है।वहीं भाजपा ने एक बार फिर प्रत्याशी घोषित करने में बाजी मार दी है व 2008 में त्रिकोणीय चुनाव के बीच बाजी मारने वाले ब्रम्हानन्द नेताम को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। भानुप्रतापपुर उपचुनाव हेतु भारतीय जनता पार्टी के घोषित प्रत्याशी पूर्व विधायक ब्रह्मानंद नेताम द्वारा 17 नवंबर को नामांकन भरा जाएगा । जिसकी जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश लाठिया ने दी है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor