The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

MISCChhattisgarh

पखांजूर के विभिन्न दुकानों पर खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा शिकायत मिलने पर की छापेमारी, कई दुकानों में मिले एक्सपायरी सामान

Spread the love

”नरेश भीमगज की रिपोर्ट”
कांकेर।
पखांजूर में आज सरसों तेल में मिलावट की शिकायत के आधार पर विमल सिंह खाद्य सुरक्षा अधिकारी कांकेर, शैलेन्द्र ध्रुव खाद्य निरीक्षक पखांजूर की संयुक्त टीम द्वारा पखांजूर के किराना दुकानों का निरीक्षण कर राधा गोपीनाथ किराना स्टोर प्रोपराइटर अर्जुन दर्जी पुराना बाजार पखांजूर से नन्हे मुन्ने सरसों तेल का नमूना जांच हेतु लिया गया एवम गुरुदास किराना स्टोर प्रोपराइटर आलोक कुंडू पखांजूर के किराना दुकान का निरीक्षण करने पर मैरी बिस्किट 144 पैकेट, हमतूम बिस्किट 36 पैकेट, जी बाई एम दलिया 14 पैकेट, कसूरी मेथी 16 पैकेट, मिली चाय 12 पैकेट, डबल डायमंड चाय 30 पैकेट, रेड लेबल चाय 5 पैकेट, जैन आचार मसाला 24 पैकेट, गरम मसाला 40 पैकेट एक्सपायरी पाई गई जिसकी कीमत 8364 रुपए थी सभी एक्सपायरी खाद्य सामग्री को मौके पर दुकान संचालक के सामने नष्ट किया गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor