The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

शराब पीने के लिए पैसा नहीं देने पर चाकू और हाथ मुक्कों से मारकर पहुंचाया चोट ,तीन के खिलाफ मामला दर्ज

Spread the love

दुर्ग । भिलाई के नेवई थाना क्षेत्र अंतरगर्त स्टेशन मरोदा में तीन लड़कों ने एक नास्ता ठेला लगाने वाले किशोर से शराब पीने के लिए पैसा माँगा ,नहीं देने पर उसे हाथ मुक्के और नुकीले चाकू से मारकर चोट पहुंचाया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक स्टेशन मरोदा लालता प्रसाद चौक ठेठवार मोहल्ला निवासी किशन कुमार उम्र 17 साल ने नेवई थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह अपने माता-पिता के साथ स्टेशन मरोदा रेलवे गेट के पास पुडी सब्जी का ठेला लगता है। आज सुबह 26 नवंबर को 7 बजे अपने ठेला घर जा रहा था तभी एचएससीएल कालोनी दुर्गा मंदिर सुलभ शौचालय के पास जोगी पठान, जिगर व उनका अन्य एक साथी वहां पर खडे थे। प्रार्थी को जोगी पठान ने बुलाकर शराब पीने के लिये पैसा मांगा, रूपये देने से मना करने पर गाली गलोच कर जान से मारने की धमकी देते हुये जिगर ने अपने हाथ में रखे नुकिला चाकू से उसके दाहिना पैर ऐढी के उपर वार कर चोट पहुंचाया तथा उसके साथी जोगी पठान व एक अन्य ने हाथ मुक्का से मारपीट किया। जिसके बाद प्रार्थी भागकर अपने दुकान जाकर अपने माता -पिता को घटना के बारे में बताया और उनके साथ थाने जाकर आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट कराया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *