The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

पानी-बिजली के लिए तरस रहा कारकानार गांव, नाले का गंदा पानी पीने को मजबूर ग्रामीण

Spread the love

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ ब्लॉक स्थित कारकानार गांव में आज भी ग्रामीण मूलभूत सुविधाओं के अभाव में जीवन बिताने को मजबूर हैं। कलमानार पंचायत के अंतर्गत आने वाले इस गांव के करीब 250 लोग पानी, सड़क और बिजली जैसी जरूरी सुविधाओं से वंचित हैं। गांव में लगा हैंडपंप खराब पड़ा है, जिसके कारण महिलाओं को रोज 2 से 3 किलोमीटर दूर जाकर पानी लाना पड़ता है, जबकि कई ग्रामीण नाले का गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जल जीवन मिशन के तहत नल और प्लेटफॉर्म तो बनाए गए, लेकिन न पाइपलाइन बिछाई गई, न पानी की टंकी बनाई गई और न ही आज तक नलों से पानी आया। वहीं गांव में बिजली के पोल और तार लगाने के बावजूद अब तक बिजली सप्लाई शुरू नहीं हुई है। सड़क और पुल-पुलिया की कमी के कारण बारिश के दिनों में गांव तक पहुंचना भी बेहद मुश्किल हो जाता है। मामले को लेकर कलेक्टर नम्रता जैन ने ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *