The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

छंद के छा ने मनाई दीवाली मिलन समारोह छत्तीसगढ़ के हर कोने से शामिल हुए सैकड़ों साधक

Spread the love

“संतोष सोनकर की रिपोर्ट”

राजिम । छंद के छा परिवार ने बैस भवन रायपुर में दीवाली मिलन समारोह मनाई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार चितरंजन कर एवं अध्यक्षता कमल वर्मा प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राजपत्रित अधिकारी संघ, विशेष अतिथि इंजी पूरन सिंह बैस, विजय मिश्र अमित, सुधीर शर्मा हिंदी विभागाध्यक्ष, विजय मिश्रा अमित रंगकर्मी के कर कमलों से छत्तीसगढ़ महतारी की छायाचित्र की पूजन अर्चन कर शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम शामिल हुए रत्नांचल जिला साहित्य परिषद के अध्यक्ष शायर जितेन्द्र सुकुमार साहिर ने बताया अरूण कुमार निगम साहब ने छंद के छा की स्थापना कर विलुप्त हो रही छंद को छत्तीसगढ़ी साहित्य में शामिल कर गुरू शिष्य की परंपरा की शानदार शुरुआत 2016 में किया था आज उनके मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ी भाषा में हर प्रकार की छंद लिखी जा रही है। जिससे छत्तीसगढ़ी साहित्य पोठ हो रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor