The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

जिला पंचायत सीईओ ने ग्राम पंचायत पंडरिया सचिव के विरुद्ध की निलंबन की कार्यवाही

Spread the love

“दीपक ठाकुर की रिपोर्ट”

कवर्धा। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप कुमार अग्रवाल ने ग्राम पंचायत पंडरिया जनपद पंचायत बोड़ला के सचिव माखन सिंह मरकाम को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। इस संबंध में सीईओ जनपद पंचायत बोड़ला द्वारा प्रस्ताव प्रस्तुत कर बताया गया कि सचिव माखन सिंह मरकाम द्वारा विभागीय बैठकों में अनुपस्थित रहते थे, ग्राम पंचायत मुख्यालय में नहीं जाना एवं शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में रूचि नहीं ले रहे थे। इस कारण छत्तीसगढ़ शासन पंचायत सेवा अनुशासन तथा अपील नियम 1999 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है क्योंकि इनके द्वारा शासकीय कार्यों में गंभीर लापरवाही एवं स्वेच्छाचारी बरती जा रही थी।उन्होने बताया कि सचिव श्री माखन सिंह मरकाम का निलंबन अवधि में मुख्यालय जनपद पंचायत बोड़ला निर्धारित किया गया है तथा इस दौरान इन्हें जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी साथ ही ग्राम पंचायत पंडरिया के रिक्त सचिव पद के लिए सोहन साहू सचिव ग्राम पंचायत खारा जनपद पंचायत बोड़ला को आगामी आदेश तक ग्राम पंचायत पंडरिया का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor