The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

जुआ खेलते पकड़े जाने पर पंचायत सचिव को किया गया निलंबित

Spread the love

कोण्डागांव। पुलिस द्वारा विगत् दिनों जामकोट पारा निवासी परमेन्द्र देवांगन के घर छापामार कार्रवाई में जुआ खिलाने के विरुद्ध कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान ग्राम पंचायत कमेला के सचिव समदूराम नेताम को भी जुआ खेलते हुए पकड़े जाने पर उनके विरुद्ध अपराध क्रमांक 420/2022 धारा 3-4 जुआ एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज किया गया है। जिस पर संज्ञान लेते हुए जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा उक्त कृत्य को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा वर्गीकरण-नियंत्रण तथा अपील नियम, 1966 में उल्लेखित प्रावधान के अनुसार जनपद पंचायत कोण्डागांव के ग्राम पंचायत कमेला सचिव समदूराम नेताम को छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा अनुशासन एवं अपील नियम 1999 के तहत तत्काल प्रभाव से सचिवीय सेवा से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन की अवधि में उनका मुख्यालय जनपद पंचायत कोण्डागांव निर्धारित किया गया है। इस अवधि में उन्हें जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। उक्त पंचायत सचिव के निलंबन के उपरांत ग्राम पंचायत करंजी की सचिव चंद्रिका नाईक को ग्राम पंचायत कमेला का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor