The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

विवाद बढ़ने पर तनु को मारी थी गोली, सह आरोपी भी गिरफ्तार

Spread the love

रायपुर। राजधानी के एक्सिस बैंक में कार्यरत 26 वर्षीय तनु कूर्रे को सचिन ने कार में ही गोली मार दी थी। दरअसल रायपुर से निकलते ही महासमुंद पहुँचने के बाद जब सचिन और तनु ओड़िशा की ओर निकले तब रास्ते में बांगोमुंडा पहुँचते दोनों में विवाद बढ़ गया। जिसके कारण आवेश में आकर सचिन ने तनु पर गोलियां दाग दी। इसके बाद सचिन ने तुरईकेला गांव पहुँचकर उसकी लाश को आग लगा दिया और घटना में प्रयुक्त पिस्टल को अपने दोस्त सूरज अग्रवाल के निवास कांटाभांजी में छोड़कर फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पिस्टल जप्त कर लिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *