The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

मालगांव दुर्घटना में मृतकों के परिजनों और घायलों से कमिश्नर ने भेंटकर बंधाया ढांढस

Spread the love


रायपुर। बस्तर कमिश्नर श्याम धावड़े ने बकावंड विकासखण्ड के ग्राम मालगांव में छुई खदान के धसकने की दुर्घटना में मृतकों के परिजनों और घायलों से भेंट की और उन्हें ढांढस बंधाया। कमिश्नर ने इस घटना में मृत ग्रामीणों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने सभी घायलों के समुचित उपचार हेतु आश्वस्त किया। कमिश्नर श्री धावड़े के साथ पुलिस महानिरीक्षक पी. सुंदरराज सहित जिला प्रशासन और बचाव दल के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को ग्राम मालगांव ग्राम में अपने घरेलू उपयोग के लिए छुई निकाल रहे दस ग्रामीण खदान धसकने के कारण दब गए थे। इसकी सूचना प्राप्त होने पर जिला प्रशासन, पुलिस और एसडीआरएफ द्वारा दबे हुए ग्रामीणों को निकालने की कार्यवाही की गई। इस घटना में पांच महिला सहित छह ग्रामीण मारे गए। वहीं तीन घायल ग्रामीणों को उचित उपचार के लिए डिमरापाल स्थित शासकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कर दिया गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor