The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

छात्राओं के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने के आरोप में हेडमास्टर गिरफ्तार

Spread the love

बिलासपुर /रायपुर। छात्राओं के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने के आरोप में पुलिस ने हेडमास्टर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के साथ-साथ अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हेडमास्टर बसबसपुर थाना कवर्धा का रहने वाला है। बिलासपुर में किराए के मकान में रहता है और वहां से रोज मुलमुला आना-जाना करता है।
छात्राओं का आरोप है कि हेडमास्टर मनोज पाटले 34 वर्ष की गंदी हरकतों से तंग आकर वे परेशान हो गई थी। वह उन्हें गंदी नीयत से छूता है और अश्लील बातें कर उन्हें फेल करने का धमकी देता था। कई बार मना करने पर भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। बुधवार को छात्राएं हेडमास्टर की शिकायत मुलमुला थाने में की थीं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor