Sunday, November 8, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

राजिम माता जयंती पर प्रत्येक घर में जलेंगे 5 दिए , 07 जनवरी राजिम भक्तिन माता समारोह की तैयारी बैठक हुई

Spread the love

“संतोष सोनकर की रिपोर्ट”

राजिम। 7 जनवरी भक्त माता राजिम जयंती महोत्सव का उत्साह पूरे चरम पर है, चूंकि स्थानीय लोग इस जयंती समारोह को एक त्यौहार का पर्याय मानकर हर्षोल्लास से मनाते हैं, इसी उल्लास की भावना को लेकर जयंती कार्यक्रम को धूमधाम से मनाने हेतु छत्तीसगढ़ में सर्वप्रथम बैठक नगर साहू संघ राजिम के साहू समाज राजिम क्रमांक 2 की बैठक दिनांक 14 दिसंबर को संध्या 07 बजे नगर साहू संघ के भवन में आयोजित की गई। प्रदेश साहू संघ के आह्वान का स्वागत करते हुए निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भी भक्त माता राजिम जयंती के दिन समाज के लोग अपने निवास पर 5 दीपक जलाकर जयंती को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया। बैठक में राजिम भक्तिन माता समिति के अध्यक्ष लालाराम साहू की गौरवमयी उपस्थिति रही। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि राजिम भक्तिन माता समिति द्वारा स्थानीय स्तर पर कई वर्षों से भक्त माता राजिम की जयंती मनाया जाता था अब यह आयोजन प्रदेश स्तरीय आयोजन हो गया है। हम सभी को जयंती समारोह की तैयारी में पूरी तरह जुट जाना है और सहपरिवार समारोह में भाग लेना है तन मन धन से सहयोग करने का आह्वान किया। राजिम भक्तिन माता समिति के पूर्व अध्यक्ष डॉ महेंद्र साहू ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि 2008 को मोती लाल साहू के द्वारा इस आयोजन को प्रदेश स्तरीय आयोजन कर पूरे प्रदेश में राजिम भक्तिन माता का नाम उजागर किया। यह हम सब के लिए गौरव की बात है । नगर साहू संघ के सदस्य होने के कारण हम सभी को अभी से तैयारी में लग जाना है। बैठक में समिति के कोषाध्यक्ष भोले साहू महासचिव श्याम साहू कमल साहू ललित साहू गिरिधर साहू चेमन साहू अनूज साहू चिंता राम साहू नरेन्द्र साहू मोती साहू भागवत साहू लोचन साहू किशन साहू रोशन साहू सत्तू साहू संजय साहू मोहन साहू समाज सेवक हरिनाथ साहू के साथ सैकड़ों की संख्या में सामाजिक सदस्य उपस्थित रहे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor