Saturday, November 7, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

मुख्यमंत्री श्री बघेल 16 दिसम्बर को राजधानी में आयोजित कवि सम्मेलन और क्षेत्रीय सरस मेला में होंगे शामिल

Spread the love

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 16 दिसम्बर को राजधानी रायपुर में आयोजित कवि सम्मेलन तथा क्षेत्रीय सरस मेला सहित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। साथ ही वे 16 दिसम्बर को ही सबेरे महासमुंद में अधिकारियों की समीक्षा बैठक तथा प्रेसवार्ता लेंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री बघेल 16 दिसम्बर को सबेेरे 9.30 बजे से महासमुंद अधिकारियों की समीक्षा बैठक तथा प्रेसवार्ता लेंगे। वे इसके पश्चात् पूर्वान्ह 11.15 बजे ग्राम-शेर हेलीपेड, जिला-महासमुंद से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 11.45 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर पहुंचेंगे।मुख्यमंत्री 16 दिसम्बर को शाम 7.00 बजे राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित बी.टी.आई. ग्राउण्ड में आयोजित क्षेत्रीय सरस मेला के शुभारंभ समारोह और रात्रि 9.00 बजे पुलिस ग्राउण्ड में आयोजित कवि सम्मेलन-2022 में शामिल होंगे। है

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor