The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज रायपुर दौरे पर

Spread the love

रायपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज रायपुर आ रहे हैं। खबर है कि वो राजस्थान से विशेष विमान के जरिए 2 बजे के करीब रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से गहलोत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और ऊर्जा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक के लिए रवाना होंगे। करीब 6 बजे वो वापस जयपुर के लिए रवाना होंगे। सूत्रों की मानें तो इस बैठक में राजस्थान और छत्तीसगढ़ के बीच कोयले की आपूर्ति को लेकर चल रही बाधाओं को दूर करने के लिए बातचीत हो सकती है। दोनों सीएम परसा कोयला ब्लॉक के दूसरे चरण से राजस्थान को कोयले की निरंतर आपूर्ति पर समाधान की उम्मीद तलाशेंगे। हालांकि परसा कोयला ब्लॉक को लेकर छत्तीसगढ़ के वन विभाग ने अभी तक अपनी मंजूरी नहीं दी है। राजस्थान मुख्य रूप से थर्मल बिजली के उत्पादन के लिए आवश्यक कोयले के लिए मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ पर निर्भर है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor