The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

राज्य में जनगणना को लेकर नए नियम जारी, गलत जानकारी या मकान नंबर से छेड़छाड़ पर जुर्माना

Spread the love

आगामी जनगणना के सुचारू संचालन को लेकर जिला प्रशासन ने प्रगणकों और नागरिकों के लिए नई गाइडलाइंस जारी की हैं। इसके अनुसार सभी नागरिकों को प्रगणक द्वारा पूछे गए वैधानिक प्रश्नों का सही और स्पष्ट उत्तर देना अनिवार्य होगा, और ऐसा न करने पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। इसके साथ ही यदि कोई व्यक्ति मकान पर लिखे नंबर को मिटाता है या उसे नुकसान पहुंचाता है तो उस पर 1000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। गृह विभाग की अधिसूचना के पालन में जारी इन निर्देशों में यह भी स्पष्ट किया गया है कि स्थानीय सामाजिक परंपराओं का सम्मान किया जाएगा और किसी भी महिला को अपने पति या दिवंगत पति का नाम बताने के लिए मजबूर नहीं किया जाएगा, साथ ही किसी भी नागरिक को अपने परिवार के सदस्यों के नाम बताने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *