The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

UncategorizedCrimeMadhya Pradesh

सतना में डॉक्टर की लापरवाही से आदिवासी महिला की मौत

Spread the love

सतना. Satna district के कोठी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार शाम इलाज के दौरान एक 25 वर्षीय आदिवासी महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान पवैया गांव निवासी दयावती आदिवासी के रूप में हुई है, जिसे परिजन बुखार की शिकायत पर अस्पताल लेकर पहुंचे थे। परिजनों का आरोप है कि ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने गलत इंजेक्शन लगाया और इलाज में लापरवाही बरती, जिससे उसकी हालत अचानक बिगड़ गई। बताया गया कि डॉक्टर ने सरकारी पर्चे पर बाहर से दवा और इंजेक्शन मंगवाकर मरीज को लगाया, जिसके तुरंत बाद उसकी स्थिति गंभीर हो गई। हालत बिगड़ने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे सतना जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन एंबुलेंस में ले जाते समय ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा करते हुए डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश देकर स्थिति को शांत कराया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor