Friday, November 6, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने रेलवे ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण, जनता को मिलेगी ट्रेफ़िक जाम से मुक्ति

Spread the love

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाक़ात कार्यक्रम के दौरान आज महासमुंद-तुमगांव रोड के रेलवे ओवर ब्रिज का फ़ीता काटकर लोकार्पण किया। इस अवसर पर गृह व ज़िले के प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू, संसदीय सचिव व विधायक महासमुंद विनोद चंद्राकर साथ थे। बहुप्रतीक्षित तुमगांव ओवरब्रिज आम जनता के लिए बेहद जरूरी था। इस रेलवे सेतु के बन जाने से शहर वासियों को लगातार लगने वाले ट्रेफ़िक जाम व आने-जाने में होने वाली दिक्कतों से छुटकारा मिल जाएगा। ज़िले की जनता ख़ासकर तुमगाँव की ओर से और महासमुंद की ओर से रोज़ आने-जाने वाली जनता को सरल,सुगम मार्ग मिलेगा। वर्तमान में रेलवे फाटक बंद के कारण जाम की स्थित बन जाती थी। रेलवे ओवरब्रिज बन जाने से उन्हें इससे निजात मिलेगी और समय की भी बचत होगी।गौरतलब है कि तुमगांव रेलवे ओवरब्रिज बन जाने से महासमुंद की क़रीबन 35 हजार से ज्यादा आबादी को सुविधा मिलेगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार 40 करोड़ की लागत से बन कर तैयार होगा। इसमें भू-अर्जन की राशि शामिल नही है। वह राशि अलग से है। ओवरब्रिज की कुल लंबाई 616 मीटर एवं चौड़ाई 15 मीटर है। रेलवे क्रॉसिंग से महासमुंद की ओर 294 मीटर एवं तुमगांव की ओर 248 मीटर तथा रेलवे क्रॉसिंग की लंबाई 74 मीटर है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor