The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

गोलीकांड मामले में खुलासा ,10 लाख में बुलाए शूटर्स , पिता और भाई समेत रिश्तेदारों ने रची हत्या की साजिश

Spread the love

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी में गोलीकांड मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है, एसएसपी पारुल माथुर ने वारदात का पर्दाफाश करते हुए बताया कि बीते 14 दिसंबर को गोलीकांड की घटना हुई थी। इस घटना में सरेराह हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या हुई थी। इस हत्याकांड को अंजाम देने के लिए शूटर्स से 10 लाख में वारदात की डील हुई थी। मुख्य आरोपी कपिल त्रिपाठी लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया गया है।
संजू त्रिपाठी गोलीकांड में पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि पैतृक संपत्ति बंटवारे में रिश्तेदारों ने ही साजिश रची थी। पिता, भाई और अन्य रिश्तेदारों के साथ मिलकर हत्या की गई है, गोलीकांड में 20 लाख मोबाइल नंबरों का विश्लेषण किया गया। 5 राज्यों के सीसीटीवी फूटेज को खंगाला गया। छत्तीसगढ़,एमपी ,यूपी , महाराष्ट्र, दिल्ली के CCTV फूटेज खंगाले गए। इस मामले में 11 आरोपी गिरफ्तार, 3 नग पिस्टल बरामद हुए हैं। 5 अज्ञात शूटर और हथियार सप्लायर फरार हैं। झारखंड और रायगढ़ के हथियार सप्लायर फरार हैं।
छत्तीसगढ़ की न्यायधानी में गोलीकांड केस में हर रोज जुर्म के नए पन्ने खुल रहे हैं। पुलिस ने इस खूनी खेल में 2 और संदेहियों को अरेस्ट किया है, संदेहियों के पास से पिस्टल भी जब्त किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हिस्ट्रीशीटर संजू गोलीकांड केस में अवैध पिस्टल के साथ दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा है। शूटरों और मुख्य आरोपी कपिल को भगाने में सहयोग करने वाले युवक भी पुलिस हिरासत में हैं। हत्या का मुख्य संदेही कपिल त्रिपाठी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पारिवारिक संपत्ति विवाद में संजू त्रिपाठी की हत्या हुई है, दत्तक पुत्री के साथ बाप और मृतक संजू का अवैध संबंध था। संजू त्रिपाठी परिवार के सभी लोगों से दुर्व्यवहार करता था, इन्ही कारणों से घटना को अंजाम दिया गया। संजू त्रिपाठी को गोली मारकर हत्या करने करीब एक माह से तैयारी चल रही थी। बाहर से शूटर बुलाए गए थे, दर्जन भर से अधिक आरोपी षडयंत्र मे शामिल थे। षड्यंत्र में शामिल आरोपियों के भागने के लिए प्रयुक्त एक और वाहन को जब्त किया गया था।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *